Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अंबिकापुर में मॉडिफाई बुलेट की चपेट में आया बच्चा, गंभीर रूप से घायल,

Priyanshu Ranjan

गांधी चौक में तेज रफ्तार बाइक से हादसा, मॉडिफाई साइलेंसर और ढकी नंबर प्लेट को लेकर उठे सवाल

अंबिकापुर। शहर के व्यस्त गांधी चौक में मॉडिफाई बुलेट की चपेट में आने से एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बच्चे के कान में गंभीर चोट आई है, जबकि पैर में भी चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने बाइक को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

- Advertisement -

तेज रफ्तार और मॉडिफाई साइलेंसर से परेशानी

मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों के मुताबिक, संबंधित बुलेट सवार कथित तौर पर तेज रफ्तार में वाहन चलाता है और कई बार यातायात कर्मियों को चकमा देकर निकलने की बात भी सामने आई है। बाइक में लगा मॉडिफाई साइलेंसर तेज और चुभने वाली आवाज करता है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होने की शिकायत भी बताई गई है।

- Advertisement -

नंबर प्लेट पर काला स्टीकर, नियमों को लेकर सवाल

घटना के बाद बुलेट की नंबर प्लेट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया गया कि वाहन की नंबर प्लेट पर काले रंग का स्टीकर लगा हुआ था, जिससे नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में सवाल है कि नियमों के विपरीत इस तरह की नंबर प्लेट वाला वाहन सड़क पर कैसे संचालित हो रहा था।

See also  युवक को चाकू मारकर INSTAGRAM पर लाइव आया आरोपी

चालक के पास लाइसेंस नहीं होने की भी जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुलेट चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की कार्रवाई और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना के बाद गांधी चौक में कुछ युवक मौके पर पहुंचे और बुलेट चालक तथा वाहन के पक्ष में विवाद करने की स्थिति बनने की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि खटिकपारा क्षेत्र से आधा दर्जन से अधिक युवक मौके पर पहुंचे थे।

कार्रवाई पर टिकी नजर

गांधी चौक जैसे व्यस्त इलाके में तेज रफ्तार, मॉडिफाई साइलेंसर और अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहन की मौजूदगी को लेकर लोगों में चिंता है। बच्चे के घायल होने के बाद अब लोगों की नजर यातायात पुलिस की कार्रवाई पर है। यह भी देखना होगा कि वाहन और चालक के दस्तावेजों की जांच के बाद नियमों के उल्लंघन पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Share This Article