Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

व्यापार के नाम पर 4.80 करोड़ रुपये लेने का आरोप, अंबिकापुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Priyanshu Ranjan
Oplus_16908288

अंबिकापुर। व्यापार के नाम पर करोड़ों रुपये लेने, रकम वापस नहीं करने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और बकाया रकम मांगने पर धमकी देने के आरोप में अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुजीत जायसवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से 2022 के बीच आरोपी ने व्यापार के सिलसिले में उससे कुल 4 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। इसमें से आरोपी द्वारा 2 करोड़ 72 लाख रुपये वापस किए गए, जबकि 2 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपये की रकम अब भी बकाया होने की शिकायत की गई।

- Advertisement -

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने धर्मकांटा और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के नाम पर भी रकम ली थी। इसके अलावा जमीन की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन देने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, बकाया रकम वापस मांगने पर शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 398/26 के तहत BNS की धारा 318(4), 296, 351(3) और 316(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने व्यापार के नाम पर रकम लेने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

See also  जमीन विवाद को लेकर आगे भतीजों ने धारदार हथियार से की चाचा की हत्या, सूरजपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से किया गिरफ्तार,

पुलिस मामले में लेन-देन, दस्तावेजों और अन्य आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Share This Article