Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

Priyanshu Ranjan

रेत और ईंट के लिए मिट्टी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

- Advertisement -

रायपुर, 21 अगस्त 2026।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा के संरक्षण तथा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में विभागीय अमले ने रेत एवं मिट्टी (ईंट) के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान सिलपहरी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। वहीं ज्योतिपुर तिराहा में ईंट निर्माण के लिए मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। इस प्रकार कुल चार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

जब्त वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया

कार्रवाई के बाद तीन जब्त ट्रैक्टरों को थाना अमरपुर तथा एक ट्रैक्टर को नगर सैनिक परिसर में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित प्रकरणों में आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों की जांच विभाग द्वारा की जा रही है।

वाहन मालिकों के विरुद्ध होगी नियमानुसार कार्रवाई

अवैध खनिज परिवहन के इन मामलों में संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

See also  CG में दर्दनाक हादसा : 11 KV तार की चपेट में आने से छात्र की मौत

इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, शिवकुमार लहरे, सतीश साहू एवं सैनिक साहिब गनी शामिल रहे।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध जांच और कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी एवं जांच को और प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि खनिज संपदा का संरक्षण सुनिश्चित करने के साथ शासन को प्राप्त होने वाले राजस्व की भी सुरक्षा की जा सके।

विभाग ने नागरिकों एवं खनिज परिवहन से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही खनिजों का परिवहन करें और अवैध गतिविधियों से दूर रहें।

Share This Article