AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर: ‘अभियान नवजीवन’ के जरिए नशे के खिलाफ लामबंद हुए स्कूली छात्र, रंगोली और पोस्टर से दिया कड़ा संदेश,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर: युवाओं और स्कूली बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए सूरजपुर पुलिस ने एक नई पहल की है। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में चल रहे ‘अभियान नवजीवन’ के तहत भटगांव पुलिस ने स्थानीय एडी जुबली स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्रों ने कला और रचनात्मकता के माध्यम से नशे को “ना” कहने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

पुलिस और छात्रों का सीधा संवाद

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान भटगांव थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा ने छात्रों को नशे के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि नशा न केवल करियर बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। पुलिस ने छात्रों से आह्वान किया कि वे नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनें।

जानकारी दें, पहचान छुपाएं: पुलिस का भरोसा

थाना प्रभारी ने छात्रों और नागरिकों को सतर्क करते हुए बताया कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले, तो वे सीधे पुलिस से संपर्क करें।

टोल-फ्री नंबर: मानस पोर्टल 1933
सुरक्षा: शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

रचनात्मकता के जरिए जागरूकता

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात स्कूली बच्चों की भागीदारी रही। छात्रों ने रंगोली, पोस्टर मेकिंग और निबंध प्रतियोगिता के जरिए नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया। विजेताओं को थाना प्रभारी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया:

पोस्टर मेकिंग:प्रथम- दुर्गा राजवाड़े, द्वितीय- अंश, तृतीय- माही सिंह।

रंगोली: प्रथम- ऋतु राजवाड़े, द्वितीय- नंदिनी तिवारी, तृतीय- श्रेया मिश्रा।

See also  एमसीबी जिले के आबकारी डीओ कार्यालय में पदस्थ एक लिपिक द्वारा ऐसी एवं डीओ के नाम से शराब दुकानों से हर माह की जा रही है लाखों की वसूली

निबंध: प्रथम- अंश।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े, स्कूल प्राचार्य लियोस सदोम सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share This Article