Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अम्बिकापुर में वरिष्ठजनों से की मुलाकात,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अम्बिकापुर में वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बृजेश पांडे के निवास पहुंचकर उनसे भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लगातार जनता का विश्वास हासिल करते हुए 12 वर्षों तक देश का नेतृत्व किया है। यह देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास,सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। गरीबों, युवाओं, महिलाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी उपलब्धि को लेकर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बृजेश पांडे से मुलाकात के दौरान कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का आशीर्वाद और अनुभव समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लिए वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से यह विशेष संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

See also  क्या मनेंद्रगढ़ नगर पालिका का चुनाव "जमींदार विरुद्ध आम आदमी" है । ...

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश की सेवा और विकास के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद उन्हें और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा, जिससे देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास जारी रहेगा।

Share This Article