Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

धार/​राष्ट्रीय जाट तेज वीर सेना की जिला बैठक संपन्न; संगठन विस्तार पर दिया जोर,संगठन की मजबूती और आपसी एकता से ही समाज का विकास संभव है- संदीप जाट

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

​धार। राष्ट्रीय जाट तेज वीर सेना की जिला इकाई द्वारा धार जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की मजबूती, नई नियुक्तियों और सामाजिक एकजुटता को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

- Advertisement -

शीर्ष नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र जाखड़, राष्ट्रीय संस्थापक आनंद जाखड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष संदीप जाट (BOSS) उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश महासचिव गौरवजाट, प्रदेश उपाध्यक्ष गणसंजय जाट (तलवाड़ा),संजयजाट (खजुरिया), शक्ति जाट (साततलाई) एवं जिला नेतृत्व से जिला अध्यक्ष विजय जाट, युवा इकाई जिला अध्यक्ष ऋषभ जाट व जिला प्रभारी कुंदनजी जाट ने शिरकत की।

धार-निमाड़ अंचल में भव्य स्वागत

प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। बोराली, तुर्कबगड़ी, बागड़िया फांटा, देदला फांटा, तलवाड़ा, धामनोद, सुन्दरेल, धरमपुरी और साततलाई सहित करीब 20 से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं साफा बांधकर नेतृत्व का आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यकारिणी का विस्तार एवं नियुक्तियां

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती हेतु जिला धार कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी की नई नियुक्तियां की गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए समाज हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। समाज जनों द्वारा सभी नवनियुक्त सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

युवाओं से आह्वान

संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संदीप जाट (BOSS) ने कहा कि “बिना मजबूत संगठन और आपसी एकता के समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। हमें युवाओं को जोड़कर समाज को नई दिशा देनी होगी।” वहीं जिला अध्यक्ष विजय जाट ने विश्वास दिलाया कि नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ ग्रामीण स्तर तक सामाजिक चेतना जगाने का कार्य करेगी।

See also  MP/हिन्दू महासभा की प्रदेश स्तरीय ,गौ रक्षा सम्मान सभा व होली मिलन समारोह बैठक 15 मार्च को होगी,आगामी रणनीति पर होगा मंथन,खंडवा स्थित सिंगाजी धाम होगा आयोजन

जयकारों के साथ समापन

कार्यक्रम का समापन वीर तेजाजी महाराज के गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article