Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

हर-हर महादेव… काशी विश्वनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा अर्चना, स्कूल चलो अभियान का करेंगे शुभारंभ

Priyanshu Ranjan

CM Yogi Visit Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर पहुंचे हुए है। जहां उन्होंने शहर के कोतवाल माने जाने वाले भगवान काल भैरव का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।

- Advertisement -
प्रदेश खुशहाली की कामना

काशी विश्वनाथ मंदिर में CM योगी ने षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया और देश एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, कल्याण और शांति की कामना की। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ ने ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। मुख्यमंत्री ने विधिवत अभिषेक के बाद गर्भगृह में विशेष पूजा संपन्न की।

- Advertisement -

15 अप्रैल तक पहला चरण

सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह 9.15 बजे स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे। कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मकसद हर बच्चे को स्कूल लाना है। 15 अप्रैल तक अभियान का पहला चरण चलेगा। उसके बाद दूसरा चरण 1 से 15 जुलाई तक चलेगा।

See also  Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, पाकिस्तान और इस्लामिक आतंकवाद का झंडा जलाकर किया हमले का विरोध
Share This Article