भरत शर्मा की रिपोर्ट
रतलाम/उज्जैन/मंदसौर मंदसौर शहर में गुरुवार को प्रीमियम ज्वेलरी शॉपिंग का नया केंद्र शुरू होने जा रहा है। प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड DPK कटारिया गोल्ड एंड डायमंड्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ शहर के प्रमुख सरदार पटेल चौराहा (बीपीएल चौराहा) पर होगा।
शोरूम के शुभारंभ के साथ ही अब शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को प्रीमियम ज्वेलरी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहकों के पहुंचने की संभावना है और कलेक्शन को लेकर उत्साह बना हुआ है।
रतलाम और उज्जैन में सफल संचालन के बाद ब्रांड अब मंदसौर में अपनी नई कड़ी जोड़ने जा रहा है। शोरूम में गोल्ड, डायमंड और ब्राइडल ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई जाएगी, जो हर आयु वर्ग और हर अवसर के लिए उपयुक्त रहेगी।
विशेष आकर्षण में विविध ज्वेलरी कलेक्शन
यहां डायमंड ज्वेलरी, पोलकी, एंटीक, रॉयल ज्वेलरी, जड़ाऊ ज्वैलरी कलेक्शन तथा वैवाहिक ज्वेलरी की विशाल श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। इन सभी कलेक्शनों में पारंपरिक तथा बारीक कारीगरी के साथ भारतीय कला की झलक देखने को मिलेगी, जो ग्राहकों को विशेष आकर्षित करेगी।
संस्था द्वारा शुद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतर डिज़ाइन उपलब्ध कराने के साथ हर लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखने का भरोसा दिया गया है। साथ ही मेकिंग चार्जेज मात्र 2.90 प्रतिशत से प्रारंभ रहेंगे, जिससे ग्राहकों को किफायती दरों का लाभ मिलेगा।
ग्राहकों को मिलेगा प्रीमियम अनुभव
संचालक अरविंद कटारिया एवं सुजय कटारिया ने बताया कि मंदसौर में इस शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक डिज़ाइन, शुद्धता की गारंटी और बेहतर सेवा का अनुभव देने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ब्रांड की पहचान विश्वास और पारदर्शिता पर आधारित है तथा स्थानीय ग्राहकों को अब बड़े शहरों जैसी सुविधाएं यहीं मिलेगी।
