AAJ24

[state_mirror_header]

महिदपुर रोड/महावीर जन्म कल्याणक पर नगर में निकला चल समारोह जुलूस : वैदी जी में विराजमान हुए परमात्मा, भगवान महावीर के जयकारों से गूंजा नगर

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260331 WA0155
महिदपुर रोड भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के स्वर्णिम अवसर पर चैत्र सुदी तेरस मंगलवार को सकल जैन श्री संघ महिदपुर रोड द्वारा राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर से सुबह 9:00 बजे परमात्मा के गगन भैदी जयकारों के साथ भव्य चल समारोह जुलूस निकला गया। जिसमें सुमधुर बैंड, ढोल नगाड़े वैदी जी में बाल रूप में विराजमान परमात्मा प्रभु महावीर, पुण्य सम्राट एवं गुरुदेव, भगवान का रमणीय रथ सैकड़ो श्रावक श्राविका सफेद एवं केसरिया चुनरी के आकर्षक परिवेश में परमात्मा की जय जयकार लगते हुए चल रहे थे

- Advertisement -

IMG 20260331 WA0154

सभी समाजजन, एवं खास करके तरुण युवाओं ने परमात्मा के जन्मोत्सव पर सुमधुर स्तवन बजे कुंडलपुर में बधाई, वीर भज ले रे भाया वीर भज ले आदि भजनों पर नाचते गाते गरबा नृत्य हुए चल समारोह जुलूस को अत्यधिक शोभायमान कर रहे थे जगह-जगह समाज जनों एवं पोरवाल, सिख अन्य समाज द्द्वारा परमात्मा की मंगल गहुली कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया ।सभी समाज जन आपस में उत्साह पूर्वक एक दूसरे को प्रभु जन्म उत्सव की बधाई दे रहे थे

IMG 20260331 WA0153

जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण करने के 2 घंटे पश्चात श्री सुविधि नाथ जैन मंदिर पहुंचा जहां पर परमात्मा एवं गुरुदेव की मंगल आरती समाज के महानुभावों द्वारा चढ़ावे का लाभ लेकर की गई पश्चात सकल जैन श्री संघ एवं आगंतु महानुभावों के साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन जैन धर्मशाला में किया गया दोपहर में 1:30 बजे अ.भा महिला परिषद महिदपुर रोड द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महापूजन का सुंदरतम आयोजन सुमधुर संगीत भक्ति गीतों एवं संस्कृत के श्लोकों के माध्यम से किया गया 2 घंटे चली पूजन को भक्ति भाव पूर्वक विधि विधान से पढ़ाई गयी। रात्रि में पाठशाला के बच्चों द्वारा व सामूहिक भक्ति एक शाम प्रभु महावीर के नाम भक्ति संध्या एवं महा आरती का आयोजन किया गया

See also  उज्जैन/अखाड़ा परिषद महामंत्री हरि गिरि महाराज ने किये श्री महाकालेश्वर के दर्शन : अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बताने के दावे पर महामंत्री हरिगिरी का पलटवार, बोले 13 अखाड़े के दो प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारी मिलकर तय करते हैं अखाड़ा परिषद,किसी एक के बोलने से कुछ नहीं होता

मंगलकारी स्वर्णिम अवसर पर सकल जैन श्री संघ क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बौस, जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरड़िया , नवयुवक महिला बहु, तरुण बालिका परिषद में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया
उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com