AAJ24

[state_mirror_header]

इंदौर को मिलेगी अमृत 2.0 की सौगात : 29 मार्च को दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे 1356 करोड़ की जल परियोजनाओं का भूमिपूजन -सिरपुर में 20 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का लोकापर्ण भी होगा

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

इंदौर 27 मार्च,2026/ भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जलप्रदाय विभाग प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि शहर की पेयजल व्यवस्था को आधुनिक और दीर्घकालिक बनाने की दिशा में नर्मदा चतुर्थ चरण के अंतर्गत 1356 करोड़ रुपए के तीन पैकेजो का भूमिपूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के करकमलों से 29 मार्च रविवार सुबह 10 बजे दशहरा मैदान पर किया जाएगा। साथ ही सिरपुर में 20 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का लोकापर्ण भी मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव करेगें।

- Advertisement -

कार्यक्रम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, श्री मनोज पटेल, सूरज कैरो, गौरव रणदिवे, निशांत खरे जयपालसिंह चावड़ा, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, सर्वेश तिवारी, मानसिंह यादव की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। यह केवल आधारभूत संरचना का विकास नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, सुविधा और बेहतर जीवन स्तर से जुड़ा एक व्यापक प्रयास है।

अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत इस परियोजना से इंदौर में 24×7 जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें इंदौर शहर की भविष्य की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त 400 एम.एल.डी. जलापूर्ति सुनिश्चित की जावेगी।39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटीमेन पाइपलाइन से शहर के विभिन्न हिस्सों तक जल पहुंचाया जाएगा

परियोजना के पैकेज-2 के अंतर्गत वांचू पाईन्ट से राऊ सर्कल तक 2235 मिमी व्यास की लगभग 39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटीमेन पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जो शहर के विभिन्न हिस्सों तक जल को सुचारू रूप से पहुंचाने का कार्य करेगी।

See also  शाह बोले- केजरीवाल ने अन्ना जैसे संत का इस्तेमाल किया

साथ ही 3 प्रमुख तीन स्थानों पर लगभग 2870 मीटर लंबाई में आधुनिक तकनीक से टनल निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राऊ सर्कल पर क्लोरिनेशन सिस्टम की स्थापना कर जल की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। इस पैकेज की लागत रू. 448.23 करोड़ है तथा कार्य 30 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है।

पैकेज-3 व 4 में होगा 40 नई टंकियों का निर्माण, 1600 किमी से अधिक लाईन बिछायी जाएगी

पैकेज-3 और 4 के तहत शहर की जल वितरण व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया जाएगा। 40 नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे, 76 पुराने टैंकों का उन्नयन होगा।

पैकेज-3 के अंतर्गत 15 से 35 लाख लीटर क्षमता के 20 नए ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा तथा 29 मौजूदा टैंकों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इन टैंकों को जोड़ने के लिए 400 से 600 मिमी व्यास की लगभग 27.4 किलोमीटर लंबी फीडर पाइपलाइन तथा 1200 मिमी व्यास की 4.7 किलोमीटर ग्रेविटी मेन लाइन बिछाई जाएगी।

पाइपलाइन शामिल होंगी

पैकेज-4 के साथ ही लगभग 685 किलोमीटर की डिस्ट्रीब्यूशन लाईन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिसमें डीआई एवं एचडीपीई पाइपलाइन शमिल होगी इसी के साथ 20 नए ओवरहेड टैंक का निर्माण तथा 46 मौजूदा टैंकों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 400 से 700 मिमी व्यास की लगभग 25.82 किलोमीटर लंबी फीडर लाइन विकसित की जाएगी और लगभग 892 किलोमीटर लंबी वितरण पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

करीब 2.47 लाख नए घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे

पैकेज-3 के अंतर्गत लगभग 1 लाख 26 हजार घरेलू जल संयोजन दिये जाने का कार्य किया जायेगा तथा 1 लाख 8 हजार से अधिक वाटर मीटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे 24×7 दबावयुक्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस पैकेज की लागत 410.50 करोड़ रुपए है तथा कार्य 36 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है।

See also  भारतवंशी अनीता आनंद बन सकती हैं कनाडा की PM

पैकेज-4 के माध्यम से लगभग 1 लाख 21 हजार घरेलू जल संयोजन दिये जाने का कार्य किया जायेगा तथा 1 लाख 62 हजार से अधिक वाटर मीटर लगाए जाएंगे, जिससे जल वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं स्मार्ट बनाया जा सके। इस पैकेज की लागत 497.23 करोड़ रुपए है तथा कार्य 36 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है।

’स्मार्ट सिस्टम से होगी 24X7 जलापूर्ति’

परियोजना SCADA आधारित स्मार्ट माॅनिटरिंग, एनआरडब्लूय नियंत्रण और डीएमए तकनीक को शामिल किया गया है। इससे जल वितरण पर रियल टाइम निगरानी रखी जा सकेगी और लीकेज व पानी की बर्बादी पर नियंत्रण होगा।

29 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा जल

इस योजना के तहत शहर के साथ-साथ आसपास के 29 ग्रामों रेवती, बरदरी, भौरांसला, कुमेडी, शक्करखेडी, अरण्डिया, मायाखेडी, बिचैली हप्सी, पत्थर मूण्डला, पालदा, कैलोद करताल, छोटा बांगड़दा, निहालपुर मुण्डी, बड़ा बांगड़दा, पालाखेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी विस्तार क्षेत्रों को समान रूप से लाभ मिलेगा।

यहां बनेगी 40 नई टंकियां

पैकेज-3 के अंतर्गत 20 नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें पुराने रजिस्ट्रार ऑफिस के गार्डन में, खालसा चैक – आयडीए गार्डन, लवकुश विहार, निरंजनपूर मंड़ी, कबीट खेड़ी, रेवेन्यु नगर, ट्रेजर टाऊन, कावेरी परिसर, केलोद करताल, लिंबोदी टैंक, पालदा इंडस्ट्रीज एरिया, आरटीओ पत्थर मुंडला, ओमेक्स हिल, देवगुराड़िया, कुमेठी, पंचवटी काॅलोनी, अरंडिया, मायाखेड़ी, शक्करखेड़ी, रेवती में टंकियों का निर्माण होगा।

वही पैकेज-4 में 20 नई पानी की टंकियों का निर्माण होगा, जिसमें सांई गंगौत्री, लक्ष्मीबाई मंड़ी, एकेवीएन कैंपस, मैकेनिक नगर, पीयू 4 गार्डन, विजय नगर, सयाजी होटल के पीछे, हाट बाजार के सामने कंचनबाग, महल कचहरी, शिवाजी नगर, कलेक्टोरेट पाॅर्क, नमक गोदाम, विश्वकर्मा नगर, हवा बंगला, छोटा बांगड़दा, विघा पैलेस, गांधी नगर, शिव सिटी, अहीरखेड़ी, बुध्द नगर में टंकियों का निर्माण होगा।

See also  MP/हिन्दू महासभा की प्रदेश स्तरीय ,गौ रक्षा सम्मान सभा व होली मिलन समारोह बैठक 15 मार्च को होगी,आगामी रणनीति पर होगा मंथन,खंडवा स्थित सिंगाजी धाम होगा आयोजन
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com