Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

चैत्र नवरात्रि सप्तमी /पद्मावती माता मंदिर से गढ़खंखई माता मंदिर तक निकलेगी चुनरी यात्रा,तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं ने बनाए आकर्षक झंडे

Priyanshu Ranjan

रतलाम। भक्ति और शक्ति के महापर्व चैत्र नवरात्रि के अंतर्गत सप्तमी तिथि 25 मार्च 2026, बुधवार को आयोजित होने वाली भव्य और विराट पैदल चुनरी यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा हेतु आकर्षक एवं भव्य झंडों का निर्माण किया जा रहा है।

- Advertisement -

यह चुनरी यात्रा शाम 6 बजे श्री पद्मावती माता जी मंदिर से प्रारंभ होकर श्री गढ़खंखई माता जी मंदिर, राजापुरा तक निकलेगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।

- Advertisement -

झंडा निर्माण के दौरान जनक नागल, धर्मेन्द्र रांका, मंगल सिंह पंवार, नरेंद्र सिंह चौहान, विपिन सोनी, संजय पेमाल, शैलैन्द्र सिंह शक्तावत, रवि रानीवाल, गोविंद सिंह चौहान, दिनेश मालवीय, दिनेश डाबी, दीपक सोनी, पुखराज हंसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

See also  Viduthalai 2 OTT Release: चुपके से ओटीटी पर आ गई Vijay Sethupathi की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, यहां हुई स्ट्रीम
Share This Article