AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/बांछड़ा समुदाय ने जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ खोला मोर्चा : समाज के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी – एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन,एससी / एसटी एक्ट में FIR की मांग

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

जावरा 21 मार्च बांछड़ा समुदाय के लोगों ने अपने समाज को लेकर जीवन सिंह शेरपुर द्वारा बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में शनिवार को रतलाम में एडिशनल एसपी विवेक कुमार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नाम ज्ञापन सौंपा। रिंगनोद थानांतर्गत माननखेड़ा पुलिस चौकी के तहत बसे ग्राम पिपलियाजोधा में निवासरत इस समुदाय के लोगों के साथ ही आसपास के गांवों के बांछड़ा समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रतलाम पहुंचे। जहां उन्होंने जीवन सिंह शेरपुर द्वारा सार्वजनिक रूप से बांछड़ा समाज के विरुद्ध जातिसूचक शब्दों का उपयोग करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार को ज्ञापन सौंपकर जीवन सिंह शेरपुर पर एससी / एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

- Advertisement -

ज्ञापन में कहा गया है कि रतलाम, मंदसौर एवं नीमच जिले के 68 गांवों में बांछड़ा समाज के लोग भारी तादाद में निवास करते हैं। वर्तमान में उक्त समाज परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। शासन-प्रशासन के साथ ही समाज के जागरूक लोगों द्वारा पूर्व से व्याप्त कुप्रथाओं को समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि बड़े ही दुख के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि जीवन सिंह शेरपुर द्वारा गत 30 जनवरी को माननखेड़ा पुलिस चौकी परिसर में हजारों लोगों की मौजूदगी में बांछड़ा समुदाय को लेकर अशोभनीय टिप्पणी कर समाज का अपमान किया गया। जीवन सिंह ने पूरे समाज को देह व्यापार से जोड़कर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया।इतना ही नहीं, उक्त घोर आपत्तिजनक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। जिससे हमारे समाज की बड़ी बदनामी हुई। इसके चलते समाज की बहन-बेटियां व स्कूल पढ़ने जाने वाली छात्राओं को मानसिक आघात पहुंचा। जीवन सिंह के उक्त कथित बयान की शिकायत 7 फरवरी को माननखेड़ा पुलिस चौकी पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा प्रस्तुत की गई। बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में बताया गया है कि हाल ही में 17 मार्च को कलेक्टर कार्यालय के घेराव के चलते भी जीवन सिंह द्वारा इस समुदाय को पुनः अमर्यादित शब्दों से निशाना बनाया गया। जो कि बांछड़ा समाज के संवैधानिक अधिकारों पर हमला है।

See also  MP/एमडी ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालो पर बड़ी कार्रवाई: चिकलाना ड्रग्स फैक्ट्री के आरोपी दिलावर खान व परिवार की 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज,आदेश जारी

पत्र में मांग की गई है कि जीवन सिंह के बयानों व वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ मुकदमा कायम किया जाए। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर कठोर दंड दिलाया जाए।

इस दौरान मंगल चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विमुक्त युवा संगठन एकीकृत बछड़ा यूवा सगठन , प्रकाश सौलकी परवलिया पुर्व सरपंच, पिरूलाल भाटी, नाथूलाल भाटी, राकेश चौहान, आकाश चौहान नीमच, सिकन्दर भाटी, दिनेश भाटी, अजय चौहान, धारासिह भाटी, जितेश चौहान, विशाल नेकाडी पिपलिया मंडी, लोकेश चौहान मोरखेडा, महेश भाटी, महिला शारदा भाटी, कमला भाटी, नितू भाटी, मांगीलाल भाटी, राधेश्याम भाटी सहित अनेक जन उपस्थित थे।

Share This Article