AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम /सर्किल जेल परिसर में अनुनाद संस्था का भव्य आयोजन ;हिन्दू नववर्ष पर संगीत मय “मधुर भक्ति बेला”- सुमधुर भजनों एवं गीतों की दी प्रस्तुति

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260319 WA0119

- Advertisement -

रतलाम/हिन्दू नव वर्ष प्रतिपदा एवं चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर अनुनाद संस्था द्वारा वरिष्ठ सदस्य अशोक शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में एक संगीत मय आयोजन “मधुर भक्ति बेला” सर्किल जेल परिसर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की और से अवनी उपाध्याय, आद्या तिवारी, भव्यराज सिंह राठौर एवं परम जैन ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से भव्यराज सिंह राठौर, परम जैन, अवनी उपाध्याय, आद्या तिवारी, प्रमोद सिसोदिया एवं राजेश तिवारी द्वारा सुमधुर भजनों एवं गीतों की प्रस्तुति दी गई।

ये थे मौजूद

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम के जिला प्रभारी विशाल वर्मा भी उपस्थित रहे। समस्त कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया एवं उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कवि चंचल चौहान ने किया।

See also  सैलाना के कल्याण केदारेश्वर क्षेत्र की पांच दुकाने अज्ञात बदमाशों ने जलाई ; पूर्व विधायक गेहलोत ने बदमाशो को जल्द गिरफ्तार करने की मांग, सभी दुकानदारों में है खोफ 
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com