AAJ24

[state_mirror_header]

बजट में मां बागेश्वरी देवी धाम कुदरगढ़ में रोप-वे निर्माण की घोषणा से सूरजपुर में खुशी की लहर…

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । प्रदेश की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में जिला सूरजपुर को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने जिले के प्रसिद्ध आस्था केंद्र मां बागेश्वरी देवी धाम कुदरगढ़ में रोप-वे निर्माण के लिए विशेष प्रावधान की घोषणा की। इस निर्णय से श्रद्धालुओं एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है।

कुदरगढ़ स्थित मां बागेश्वरी देवी धाम सरगुजा संभाग ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। विशेषकर नवरात्रि पर्व के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु कठिन पहाड़ी मार्ग से होकर दर्शन के लिए पहुंचते हैं, रोप-वे सुविधा शुरू होने से बुजुर्ग, दिव्यांग एवं दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

- Advertisement -

ट्रस्ट ने जताया आभार

- Advertisement -

मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश की एकमात्र महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे कुदरगढ़ धाम को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विकसित करने की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा।

रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ट्रस्ट अध्यक्ष के अनुसार रोप-वे निर्माण से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि से होटल, परिवहन, प्रसाद एवं अन्य छोटे व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा, जिससे सूरजपुर जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने भी बजट में किए गए इस प्रावधान का स्वागत करते हुए इसे सूरजपुर जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। अब सभी की निगाहें रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन पर टिकी हैं, ताकि आने वाले वर्षों में नवरात्रि पर्व तक श्रद्धालुओं को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

See also  Ratlam/भारतीय पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष मनोनीत हुए तेजालाल जाट, संगठन को मिलेगी नई मजबूती"
Share This Article