भरत शर्मा की रिपोर्ट

05 मार्च से बजट पर विभाग वार विस्तृत चर्चा होगी – महापौर मुकेश टटवाल

उज्जैन: गुरुवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, एमआईसी सदस्य शिवेन्द्र तिवारी,सत्यनारायण चौहान,प्रकाश शर्मा,रजत मेहता,कैलाश प्रजापत,जितेंद्र कुवाल,अनिल गुप्ता, डॉ. योगेश्वरी राठौर, श्रीमती दुर्गाशक्ति सिंह चौधरी, श्रीमती सुगन बाबूलाल बाघेला की उपस्थिति में आयोजित हुई
बैठक में कार्यसूची के प्रथम प्रकरण मेयर इन काउंसिल सम्मिलन दिनांक 13.01.2026 के कार्यवृत्त की पृष्टि की गई जिसके उपरांत कार्य बिन्दुवार चर्चा की गई जिसमें वाटर सप्लाई वर्क फॉर उज्जैन सिंहस्थ 2028 कार्य के संबंध में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खंड नगर पालिका निगम उज्जैन द्वारा दिए गए पत्र की अनुशंसा, महापौर/आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन जिला उज्जैन की ओर अंकेशन प्रतिवेदन भाग 01 वित्तीय वर्ष 2023-24 अंतर्गत मेयर इन काउंसिल ठहराव क्रमांक 90 दिनांक 11.10 2025 पर अनुशंसा, निगम के विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणी (उच्च कुशल, कुशल, अर्ध कुशल और कुशल) के कर्मचारी मैनपॉवर उपलब्ध कराए जाने हेतु एजेंसी का चयन करने अंतर्गत ई निविदा के माध्यम से निविदा जारी किए जाने अथवा वर्तमान में कार्यरत आउटसोर्स एजेंसी किंग सिक्योरिटी गार्ड्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अनुबंध की अवधि 1 वर्ष के लिए वृद्धि किए जाने के संबंध में आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन के पत्र पर अनुशंसा, अमृत मिशन 1.0 अंतर्गत उज्जैन शहर की सीवरेज परियोजना के भूमि के उपयोक्ता के अधिकारों का अर्जन हेतु मध्य प्रदेश भूमिगत पाइपलाइन केवल एवं डक्ट अधिनियम 2012 अंतर्गत मुआवजा राशि का भुगतान करने के संबंध में अनुशंसा, जनसंपर्क विभाग की विभिन्न मद में पुर्नविनियोजन किए जाने के संबंध में अनुशंसा, वर्ष 2026- 27 के लिए संपत्ति कर समेकित दर, शिक्षा उपकर एवं नगरीय विकास उपकर इत्यादि की दर/छूट/भुगतान का निर्धारण करने के संबंध में प्रस्ताव पर अनुशंसा, हरसिद्धि पाल से रामघाट तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य में प्रभावित सुलभ शौचालय को हटाए जाने के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव की अनुशंसा, नगर पालिका निगम उज्जैन अंतर्गत रेलवे एवं समस्त शासकीय संपत्तियों पर सेवा कर का निर्धारण करने के संबंध में प्राप्त विषय पर अनुशंसा, उज्जैन शहर अंतर्गत संचालित सार्वजनिक सामुदायिक मुत्रालयों में निरीक्षण के दौरान निर्धारित मापदंडों अनुसार व्यवस्थाएं ना पाए जाने पर संचालन एवं संधारण एजेंसी पर अर्थदंड निर्धारित किए जाने के प्रस्ताव पर अनुशंसा, महाकाल चौराहे से गोपाल मंदिर होते हुए कमरी मार्ग तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सीसी रोड निर्माण के प्रस्ताव पर अनुशंसा, बजट वर्ष 2025 – 26 की मद बॉन्ड जारी किए जाने हेतु चार्टर्ड अकाउंटेंट फीस, सेमी रजिस्ट्रेशन एवं अन्य व्यय में पुर्नविनियोजन के प्रस्ताव पर अनुशंसा, Road Widening of Shanti Nagar gail india to Neel Ganga अस्थाई RMC (45 M2) प्लांट के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव पर अनुशंसा,वार्ड क्रमांक 44 विक्रम मार्ग पर स्थित स्वर्गीय श्री कुशाभाऊ ठाकरे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की तृतीय मंजिल पर निर्मित खुला भाग एवं चतुर्थ मंजिल की खुली छत को 30 वर्ष की लीज पर दिए जाने के प्रस्ताव पर अनुशंसा, गोपाल मंदिर छत्री चौक स्थित रीगल टॉकीज व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स विकास कार्य के संबंध में प्रस्ताव पर अनुशंसा,Balance work of augmentation watar supply system of ujjain town under AMRUT 2.0 कार्य की निविदा आमंत्रण के प्रस्ताव पर अनुशंसा, I & D STP work at ujjain under NMCG कार्य के प्रस्ताव पर अनुशंसा,water rejuvenation project including ghat redevelopment] riverfront development and allid infrastructure along the kshipra river in ujjain कार्य की निविदा आमंत्रण स्वीकृति प्रस्ताव की अनुशंसा, पूर्व की तरह उज्जैन शहर के सदावल तालाब में गरुड़िया मछली उत्पादन हेतु मछुआरा समिति को देने के प्रस्ताव पर अनुशंसा की गई
एमआईसी बैठक में आयुक्त द्वारा प्रेषित वित्तय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा की जाकर महापौर मुकेश टटवाल द्वारा निर्देशित किया गया कि 5 मार्च से विभाग वार बजट पर विस्तृत चर्चा की जाएगी सम्बंधित अधिकारी बजट से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें।बैठक में अपर आयुक्त संतोष टैगोर,पवन कुमार सिंह, पुनीत शुक्ला, उपायुक्त योगेन्द्र सिंह पटेल,संजेश गुप्ता,मनोज मौर्य, कार्यपालन यंत्री एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर मुकेश टटवाल ने भेंट किये विद्यार्थियों हेतु भोजन के बर्तन
महापौर मुकेश टटवाल द्वारा गुरूवार को मुरलीपुरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर मध्यायन भोजन हेतु बर्तन भेंट किये गए। उल्लेखनिय है कि महापौर मुकेश टटवाल द्वारा विगत दिनांे विद्यालय का निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के दौरान विद्यालय के स्टाफ द्वारा बताया गया था कि बच्चों को मध्यान भोजन हेतु बर्तन की उपलब्धता कम है उक्त विषय को संज्ञान में लेते हुए महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा महापौर मद की राशि से बच्चों के भोजन हेतु विद्यालय में बर्तन उपलब्ध करवाए गए
इस दौरान क्षेत्रीय पार्षदछोटेलाल मंडलोई, एमआईसी सदस्य कैलाश प्रजापत, जोन अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालवीय उपस्थित रहे।



