भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम, 24 फरवरी रतलाम की बेटी रिदमा काकानी ने सेंट्रल मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज जैसे ही रिदमा काकानी के सेंट्रल मिसेज इंडिया खिताब जीतने की खबर सामने आई तो पूरे रतलाम जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी
बता दें कि 34 वर्षीय रिदमा ने ‘मिसेज सेंट्रल इंडिया 2026’ का खिताब भोपाल में आयोजित मिस एंड मिसेज सेंट्रल इंडिया सीजन 3 में हासिल किया है। रिदमा काकानी की इस सफलता से रतलाम और पुणे सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। राजधानी भोपाल में आयोजित आज ग्रैंड फिनाले में रिदमा काकानी ने सिल्वर कैटेगरी में यह ताज अपने नाम कर रतलाम जिले का नाम रोशन कर दिया।
पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं रिदमा काकानी

जिले की बेटी रिदमा काकानी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 34 वर्षीय काकानी वर्तमान में पुणे में एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य कर रही हैं। रिदमा ने अपने खिताब को प्रदेश की महिलाओं को समर्पित किया है। किताब जीतने के बाद आज उन्होंने अपने गृहनगर रतलाम में अपनी इस उपलब्धि को महिला सशक्तिकरण का एक अहम हिस्सा बताते हुए प्रदेश की महिलाओं को समर्पित किया
21 फरवरी को भोपाल में हुआ आयोजन
रिदमा ने बताया कि 21 फरवरी को मिस एंड मिसेज सेंट्रल इंडिया का आयोजित किया गया। 45 प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। यहां पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अमन वर्मा, हीरा वारना और फेमस डायरेक्टर बेजॉय नाम्बियार, फैशन जगत की हस्तियों ने शिरकत की।
यह थे विशिष्ट जन
कार्यक्रम के चीफ गेस्ट के रूप में शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी दिलीप सूर्यवंशी एवं विधायक भगवान दास सबनानी उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय एंबेसडर 2026 मंजरी सिन्हा, डॉ. स्वाति जैन, डॉ. पूर्णिमा तिवारी, मिस पूर्णिमा सुनमोरिया, ज्योति झरबड़े, रेखा मारवाल विशेष रूप में मौजूद थे।
परिजनों ने दिया साथ
गायन और नृत्य का शौक रखने वाली 34 वर्षीय रिदमा अपनी उपलब्धि का श्रेय जीवन साथी शैंकी भसीन के साथ ही रतलाम की गुलमोहर कॉलोनी निवासी पिता दिनेश और मां ललिता काकानी, भाई अंकित और भाभी पल्लवी को देती हैं। इन्होंने मुझे हमेशा आगे बढ़ाया और आज इस मुकाम पर पहुंची हूं।
जूरी की भूमिका मयूरी सूर्यवंशी, शाहीन चौधरी, अंजलि लालवानी, हीरा वारिना, काल मास्करेनहाडा, जागृति अग्रवाल, डॉ. स्वाति जैन, गज़ल सचदेव, प्राजक्ता भोयर और रचना वर्मा ने निभाई।



