AAJ24

[state_mirror_header]

कोयला लोड ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,

Bharat Sharma

सूरजपुर। जिले के सूरजपुर अंतर्गत भटगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मायापुर द्वितीय निवासी 29 वर्षीय ननकू पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत बिगड़ने पर गांव के ही संतोष और गदे राम उसे बाइक क्रमांक CG 15 DM 1871 से सोनगरा अस्पताल ले जा रहे थे। बाइक संतोष चला रहा था और तीनों युवक घायल की जान बचाने की जल्दबाजी में अस्पताल की ओर बढ़ रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान स्टेट हाईवे पर सामने चल रहे कोयला लोड ट्राला क्रमांक CG 15 EH 8375 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे बैठे गदे राम ट्राला के पिछले पहिए की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में घायल ननकू और संतोष को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सोनगरा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ननकू की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जबकि संतोष को भी चोटें आई हैं।

जैसे ही युवक की मौत की खबर गांव पहुंची, शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर कोयला वाहनों की बेलगाम रफ्तार, ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

See also  राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला

ग्रामीणों ने मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, पुलिस निगरानी और भारी वाहनों पर सख्ती की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article