Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

इंदौर : हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव आज होंगे, 23 प्रत्याशियों का होगा भाग्य तय ,परिणाम भी रात तक आ जाएंगे

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

2477819 indore hc

- Advertisement -

इंदौर। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव आज 28 जनवरी बुधवार को होने जा रहे हैं जिसमे कुल 23 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा। कुल 2632 मतदाता वोट डाल सकेंगे और रात तक परिणाम भी घोषीत कर दिए जायेंगे।

इस चुनाव में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक पांच , पांच उम्मीदवार है जबकि सह सचिव पद पर सीधी लड़ाई है। वोटिंग की सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी एवम मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि अजरसुबह 11 से शाम छह बजे तक मतदान होगा। देर रात ही मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

किस पद के लिए कितने उम्मीदवार

अध्यक्ष : मनीष यादव, मनीष जैन, गौरव श्रीवास्तव, पवन जोशी एवं गोविंद पाल सिंह प्रत्याशी है

उपाध्यक्ष : अभिषेक तुगनावत, मधुसूदन यादव, धर्मेंद्र साहू, भावना साहू एवं अपूर्वा शुक्ला है।

सचिव : गोविन्द राव पुरोहित, मनीष गडकर एवं नीलेश मनौरे मैदान में हैं।
सह सचिव : ज्ञानेंद्र शर्मा और अमित राज में सीधा मुकाबला है।

कार्यकारिणी के 5

अमन मालवीय,, तेजस जैन, उत्कर्ष देसाई, आर्निक जैन, बालकृष्ण रॉयल, रशमेंद्र सूर्यवंशी, शेखर यादव, राहुल पांचाल प्रत्याशी है।

See also  इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना के तीन पैकेजों का भूमिपूजन -210 बसों से दशहरा मैदान पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता,झोनवार बसों की व्यवस्था
Share This Article