AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/भगवान देवनारायणजी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा :जगह-जगह हुआ स्वागत,मंदिर पर हुई महा आरती

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260125 WA0067 scaled

- Advertisement -

रतलाम भगवान देवनारायणजी के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा प्रातः 10 बजे त्रिपोलिया गेट से प्रारंभ हुई, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा में भगवान देवनारायणजी की आकर्षक सजीव झांकी, ढोल-नगाड़े, पारंपरिक वेशभूषा में समाज के युवक-युवतियां शामिल रहे, जिससे मार्ग भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

शोभायात्रा त्रिपोलिया गेट से प्रारंभ होकर चांदनी चौक, चोमुखीपुल, धानमंडी, नाहरपुरा चौराहा, कॉलेज रोड, नगर निगम चौराहा, महलवाड़ा, धावरिया बाजार, चार चक्की चौराहा एवं रत्नेश्वर रोड से होती हुई गुजर मोहल्ला स्थित श्री देवनारायण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दोपहर में मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के स्वयंसेवक एवं पुलिस बल तैनात रहा उल्लेखनीय है कि भगवान देवनारायणजी जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा का यह आयोजन लगातार नौवें वर्ष संपन्न हुआआयोजन का दायित्व समस्त गुजर समाज, जिला रतलाम द्वारा निभाया गया।

See also  रतलाम के नामली में सोनगरा ढाबा पर खाद्य विभाग की कार्रवाई ;कलेक्टर को हुई शिकायत तो पड़ा छापा ,गंदा खाना परोसने पर पनीर और ग्रेवी सहित घरेलू सिलेंडर जब्त
Share This Article