AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान, नियम मानने वालों का सम्मान

Bharat Sharma
Oplus_16908288

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को व्यापक सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सिटी कोतवाली थाना परिसर के समीप सामाजिक संस्था लांगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी के सहयोग से आयोजित किया गया।

- Advertisement -

अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को जीवन रक्षा से जोड़ते हुए आम नागरिकों को यह संदेश देना था कि यातायात नियम किसी औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित और जिम्मेदार जीवन की बुनियाद हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ संस्था के सदस्यों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग किया।

- Advertisement -

नियम तोड़ने वालों को दी गई समझाइश

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने, तीन सवारी तथा लापरवाही से वाहन चलाने वालों को रोककर नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही उनसे यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

नियम पालन करने वालों का सम्मान

वहीं, यातायात नियमों का अनुशासनपूर्वक पालन करने वाले नागरिकों को पुष्पगुच्छ एवं चॉकलेट भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा देशभर में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक छत्तीसगढ़ के 29 जिलों का भ्रमण किया जा चुका है। इसी कड़ी में सूरजपुर में आयोजित इस अभियान ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सुरक्षित सड़कें जिम्मेदार नागरिकों से ही बनती हैं।

See also  भारत ने लगाई फटकार तो कनाडा के बदले सुर, अब ट्रूडो बोले- पीएम मोदी पर लगे आरोपों का हमारे पास कोई सबूत नहीं
Share This Article