Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले आरोपियों को अंबिकापुर पुलिस ने दो सौ किलोमीटर पीछा करके एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य फरार

Priyanshu Ranjan

अम्बिकापुर। खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर आरोपी को 200 किलोमीटर तक पीछा कर रतनपुर से धर दबोचा। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक चालकों को चाकू-गुप्ती का भय दिखाकर डीजल चोरी करता था। आरोपी के खिलाफ सरगुजा संभाग के कई थानों में पहले से प्रकरण दर्ज हैं।

- Advertisement -

. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि भिलाई की एएचटीसी सोम लॉजिस्टिक कंपनी का अशोक लीलैंड ट्रक (क्रमांक सीजी 07 बीएस 4038) 10 नवंबर 2025 की रात अंबिकापुर रिंग रोड पर खड़ा था। चालक अवधेश कुमार सिंह ट्रक में सो रहा था, तभी देर रात 3 बजे डीजल टंकी से आवाज आने पर उसने देखा कि 3–4 युवक डीजल निकाल रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से मारपीट कर डीजल बर्तनों में भरकर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अम्बिकापुर में अपराध क्रमांक 860/2025 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

- Advertisement -

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सफेद कार से भाग रहे आरोपियों का पीछा किया और रतनपुर के पास एक आरोपी रितेश तिवारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद बलेनो कार (MP65ZB3139), करीब 200 लीटर डीजल और पाइप जब्त किया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी रितेश तिवारी के खिलाफ थाना गांधीनगर, मणिपुर, लखनपुर और जयनगर में कुल पांच प्रकरण दर्ज हैं। 13 दिसंबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

See also  जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक 24 घंटे के भीतर बरामद, सरगुजा पुलिस ने आरोपी को दबोचा,

इस कार्रवाई में एएसआई अदीप सिंह, नितिन सिन्हा, अमित विश्वकर्मा सहित साइबर सेल व कोतवाली पुलिस के कई अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article