Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रामानुजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — नशे के नेटवर्क का चौथा आरोपी गिरफ्तार!

Priyanshu Ranjan

बलरामपुर। रामानुजगंज थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रकरण अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 21(C) NDPS Act में फरार चल रहे आरोपी तूफानी पासवान (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 06 रामानुजगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस केस में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार में शामिल व्यक्तियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत 12 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मंटू सोनी को रिंग रोड, रामानुजगंज से नशे के इंजेक्शन और टैबलेट बेचते हुए गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से

- Advertisement -
  • 210 अल्प्राजोलम टैबलेट
  • 07 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन
  • 05 एविल इंजेक्शन
    बरामद किए गए थे।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मंटू सोनी को ये नशीली दवाइयां झारखंड के गोदारमना निवासी दिलीप उर्फ भलटू गुप्ता और रामानुजगंज निवासी रमेश कश्यप द्वारा सप्लाई की जा रही थीं। दोनों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है।

इसी नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपी तूफानी पासवान को पुलिस लगातार तलाश रही थी, जिसे 19 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के इस अवैध नेटवर्क की सभी कड़ियों को तोड़ने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

See also  CG NEWS : सनकी पति ने पत्नी को जलाया जिंदा
Share This Article