AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/कांग्रेस ने MP में 71 जिला अध्यक्ष घोषित ; सैलाना विधायक हर्षविजय गहलोत बने पुनः जिला अध्यक्ष व शांतिलाल वर्मा को शहर अध्यक्ष की कमान,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Bharat Sharma

Bharat sharma

- Advertisement -

रतलाम, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुक्रवार को कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्ष की घोषणा करते हुए बदलाव किया। पूर्व सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत को ग्रामीण तो वहीं निगम के नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा को शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश में संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 71 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। रतलाम में पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत को फिर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है।

- Advertisement -

लंबे समय से कांग्रेस में नए अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर प्रकिया चल रही थी। करीब तीन माह पहले एआईसीसी के पर्यवेक्षकों ने रतलाम पहुंचकर दावेदारों और कार्यकर्ताओं से राय ली थी । इसके बाद रिपोर्ट एआईसीसी को सौंप दी गई थी। शनिवार दोपहर कांग्रेस ने नए अध्यक्षों के नाम घोषित किए। सैलाना के पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत को रतलाम जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी तथा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांतिलाल वर्मा को रतलाम जिला शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने की खबर आने पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने दोनों नए अध्यक्षों को बधाई देकर शुभकामनाएं। कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी, कांग्रेस नेता रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, बसन्त पंड्या, कमरुद्दीन कछवाय, सुजीत उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

See also  Ratlam : श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर पर हुआअन्नकूट महोत्सव,महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन,हजारों भक्तों ने ली प्रसाद
TAGGED:
Share This Article