Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सैलाना : मालवा के गांधी स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई ; बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हुए शामिल 

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

सैलाना।सरलता, सहजता के प्रतिरूप , राजनैतिक सुचिता के पर्याय , मालवा के गांधी स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की आठवीं पुण्यतिथि विभिन्न आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाई।सैलाना क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय तक सरल, सादगी जीवन यापन करने वाले आदिवासी नेता प्रभुदयाल गेहलोत की आठवीं पुण्यतिथि पर मोती बंगला स्थित गेहलोत की प्रतिमा पर गेहलोत परिवार के राजेश गेहलोत, शेखर गेहलोत,,पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत, हनी गेहलोत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

- Advertisement -

कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी।तपश्चात मोती बंगला स्थित मांगलिक भवन पर सैलाना नगर के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि गेहलोत हमारे पथ प्रदर्शक रहे जिन्होंने अपनी पूरी उम्र समाज एवं आम जनता की सेवा में गुजार दी।उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा,बिजली और तालाब को अभियान के रूप में लिया ऐसी महान शख्सियत के बताए रास्ते पर हम निरंतर चलते रहेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात गेहलोत परिवार के साथ सभी कार्यकर्ता गौशाला पहुंचे और गोवंश को हरि घास का सेवन करवाया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार,परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल, , वरिष्ठ नेता जगदीश कुमावत,पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी
महेंद्र शुक्ल,गिरधारी लाल पाटीदार,पार्षद प्रतिनिधि दयानंद पाठक,अनिल मईडा सरपंच,सुनील भगोरा,कैलाश काग, बीएस भगोरा, रामप्रसाद चंदेल, मंगलेश कसेरा,राजेश पाटीदार, हेमंत कुमावत,
विमल मांडोत,जितेन्द्र सिंह राठौर,सुनील चंडालिया, धनसुख सुराणा, अजय परिहार, तोलाराम, सत्यनारायण पाटीदार,ईश्वर पाटीदार, वागजी खराड़ी, केसर सिंह, दिलीप कुमावत, प्रेम पाटीदार, , संजय भंडारी, ईश्वर पाटीदार, किशोर पाटीदार, बद्रीलाल काग, राजेश पाटीदार ,दिलीप डामर,अजय परिहार,
बाबूलाल चंडालिया,महेश सांवरिया,देवेंद्र सोलंकी,अखिल राठौड़,सुशील मांडोत,मनीष माहेश्वरी,सुनील चंडालिया,असगर भाई,दीपक पटेल,पूनम चंद बामनिया,छगन भगोरा,सुनील गुर्जर,मोहित डामर,संजय आशरमा,सूरज कटारा,प्रकाश मईडा,राजू सरपंच,जितेंद्र मईडा,करण खराड़ी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

See also  रतलाम पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक लैब की सौगात : घटनास्थल पर ही होगी प्राथमिक फोरेंसिक जांच, अपराध विवेचना को मिलेगी नई मजबूती
Share This Article