AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के इटावा खुर्द में लोकायुक्त पुलिस की दबिश ; प्रधानमंत्री आवास की किश्त जारी करने के लिए बीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडाया सरपंच घनश्याम कुमावत

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,18 अप्रैल प्रधानमंत्री आवास योजना मेंं मकान बनाने के लिए मिलने वाली रकम की किश्त जारी करने के लिए ग्र्राम पंचायत इटावा खुर्द के सरपंच घनश्याम कुमावत ने बीस हजार रु.की रिश्वत मांगी थी। बीस हजार रु. की रिश्वत लेते हुए सरपंच घनश्याम कुमावत को आज लोकायुक्त पुलिस के दल ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

लोकायुक्त पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ग्र्राम बिंजाखेडी निवासी विनोद डाबी ने लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के एसपी अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि उसकी माता सुगनबाई के नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने के लिए ग्रा्रम पंचायत इटावा खुर्द के सरपंच घनश्याम कुमावत द्वारा बीस हजार रु. रिश्वत की मांग की जा रही है।

विनोद की शिकायत की प्रारंभिक जांच करने बाद लोकायुक्त पुलिस के दल ने योजनाबद्ध तरीके से फरियादी विनोद डाबी को रिश्वत की रकम लेकर भ्रष्ट सरपंच घनश्याम कुमावत को देने भेजा। जैसे ही विनोद डाबी ने सरपंच के घर पहुंचकर उसे रिश्वत की रकम सौंपी इशारा मिलते ही लोकायुक्त पुलिस के दल ने सरपंच को ट्रैप कर लिया।

लोकायुक्त पुलिस की ट्रैप टीम में डीएसपी दिनेश पटेल , निरीक्षक हीना डावर, आरक्षक इसरार, प्र.आर. हितेश ललावत, अनिल अटोलिया, श्याम शर्मा व नेहा मिश्रा शामिल थे। आरोपी सरपंच के निवास पर लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही अभी जारी है।

See also  Ratlam News; केबिनेट मंत्री काश्यप ने ली बिजली कंपनी के अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश : शहर सहित ग्रामीण में किसी प्रकार की बिजली व्यवस्था न बिगड़े
Share This Article