Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बड़ा हादसा, मजदूर पर गिरी भारी भरकम प्लेट, इलाज के दौरान हुई मौत

Aaj 24
By Aaj 24

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एमएसपी स्टील एण्ड पावर प्लांट के रोलिंग मिल काम करने के दौरान दोपहर लगभग 12 बजे एक श्रमिक पर भारी भरकम प्लेट गिर गई.

- Advertisement -

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के तुरंत बाद प्रबंधन ने घायल श्रमिक को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंची चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है.

- Advertisement -

इस हादसे से MSP Steel & Power Plant कंपनी के सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. वहीं कंपनी प्रबंधन इस मामले में कोई जवाब नहीं दे पा रहा है. हादसे को लेकर काम करने वाले श्रमिकों में भी काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.

See also  इंस्टाग्राम में LIVE आकर बनाई डबल-मर्डर की साजिश
Share This Article