Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

हाथी ने ग्रामीण को पटका…फिर पैरों से रौंदकर मार डाला

Aaj 24
By Aaj 24

सूरजपुर , छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथी ने एक ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटका, फिर पैंरों से रौंदकर मार डाला। हाथी के हमले के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से बदसलूकी भी की। मामला सरसताल गांव का है।

- Advertisement -

लोगों ने अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग पर शव रख चक्काजाम किया। इसके बाद जरही तहसीलदार की समझाइश के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों के विचरण क्षेत्र की बिजली काट दी जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे 9 हाथियों के दल से अलग होकर एक दंतैल हाथी सरसताल गांव में पहुंच गया। हाथी ने घर के बाहर निकले किसान फूलसाय राजवाड़े (55 साल) पर हमला कर दिया।

बुजुर्ग की लाश टुकड़ों में मिली है। हाथी के गांव में घुस आने से हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने एकजुट होकर शोर मचाया तो हाथी गांव से बाहर चला गया।

See also  भटके हुए हाथी द्वारा कुचले जाने से प्रवासी मजदूर परिवार के 40 दिन के नवजात बच्चे की हुई मौत
Share This Article