Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

महाराष्ट्र में 63 सीटों की EVM हैक कर देंगे ,EVM हैक करने का दावा करने वाले पर FIR

Aaj 24
By Aaj 24

मुंबई ,चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) हैक करने का दावा करने वाले सैयद शुजा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। 30 नवंबर को साउथ मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

- Advertisement -

14 नवंबर को सैयद शुजा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो दावा कर रहा था कि वह महाराष्ट्र चुनावों में इस्तेमाल की जाने वाली EVM को हैक कर सकता है। उसने नेताओं को ऑफर भी दिया था कि 53 करोड़ देने पर 63 सीटों की EVM हैक कर देगा।

- Advertisement -

महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने कहा कि EVM हैक करने के दावे बिल्कुल निराधार, झूठे और अप्रमाणित हैं। महाराष्ट्र चुनाव के दौरान सैयद शुजा ने कुछ नेताओं से चुनाव जिताने के लिए संपर्क किया था। उनसे दावा किया था कि वह अमेरिकी रक्षा विभाग की तकनीक का इस्तेमाल करके EVM हैक कर सकता। इसके लिए वो पैसे लेगा। शुजा का कहना है कि वह अमेरिकी रक्षा विभाग में कॉन्ट्रेक्ट पर काम करता है।

See also  अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में TTE और अटेंडेंट की दबंगई, नशे में धुत यात्री को बेरहमी से पीटा…
Share This Article