Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

BREAKING: SC का आदेश- संभल मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं खुलेगी:हिंसा भड़काने के आरोपी सपा सांसद के पिता जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे

Aaj 24
By Aaj 24

संभल.संभल की जामा मस्जिद मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आदेश दिया कि मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं खुलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से कहा कि 8 जनवरी तक केस में कोई एक्शन न लें। शांति जरूरी है।

- Advertisement -

पानी में बनेगी दुश्मन की कब्र, K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, INS अरिघात से किया गया लॉन्च, जानिए खासियत

- Advertisement -

गुरुवार को संभल की शाही जामा मस्जिद की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। CJI की बेंच में इस पर सुनवाई हुई।

29 November Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन …

शुक्रवार को जामा मस्जिद में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क नमाज पढ़ने पहुंचे। पुलिस ने जियाउर्रहमान बर्क को हिंसा भड़काने का आरोपी बनाया है। जुमे के दिन करीब एक हजार लोग नमाज के लिए पहुंचे।

इससे पहले, संभल की चंदौसी कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश नहीं हुई। एडवोकेश कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने कहा- 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हिंसा हो गई थी, इसलिए रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई। कोर्ट ने सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए 10 दिन का वक्त दिया है।

See also  120 घंटे की ज्यादा की रफ्तार से आ सकती है बंगाल की खाड़ी में चक्रवर्ती तूफान, प्रबंधन समिति की तैयारी जोरों पर...
Share This Article