AAJ24

[state_mirror_header]

विधानसभा सत्र का तीसरा दिन खट्‌टर सरकार के दौरान पास 2 विधेयक वापस लिए

Aaj 24
By Aaj 24

चंडीगढ़ ,हरियाणा विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है। 2023 में खट्‌टर सरकार के दौरान पास किए गए 2 विधेयक वापस लिए गए हैं। इनमें ऑनरेबल डिस्पोजल ऑफ डेडबॉडी और हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक शामिल हैं।

- Advertisement -

CM नायब सैनी ने कहा कि दोनों विधेयकों को केंद्र ने मंजूरी नहीं दी है। इन्हें राष्ट्रपति के पास भेजा गया था, लेकिन केंद्र ने कमियां बताकर वापस भेज दिया है। अब नए सिरे से इन दोनों विधेयकों को लाने से पहले इन्हें सदन में निरस्त किया गया।

- Advertisement -

ऑनरेबल डिस्पोजल ऑफ डेडबॉडी बिल में तो प्रावधान किया गया था कि कोई भी शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। ऐसा करने पर 6 माह से 5 साल तक कैद व एक लाख रुपए तक का जुर्माना तय किया गया था।

इससे पहले कांग्रेस और इनेलो विधायकों ने DAP खाद का मुद्दा उठाया। इस पर CM नायब सैनी ने कहा कि मैं भी एक गरीब किसान का बेटा हूं, मुझे खाद की इंपोर्टेंस पता है। कहीं पर भी खाद की कमी नहीं है।

सफीदों से BJP विधायक रामकुमार गौतम ने आदित्य सुरजेवाला पर चुटकी लेते हुए कहा ये नया लड़का बड़ा स्याणा है। सांसदी और विधायकी में भी 27% बीसी बी का आरक्षण कर दिया जाए। इसके साथ ही कैथल विधानसभा को भी रिजर्व कर दिया जाए।

बीजेपी विधायक ने ये बात तब कही जब आदित्य सुरजेवाला पंचायती राज संशोधन विधेयक पर आपत्ति जता रहे थे।

सदन में पंचायती राज संशोधन विधेयक पेश किया गया। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद, अशोक अरोड़ा और आदित्य सुरजेवाला ने विधेयक के कुछ बिंदुओं पर सवाल उठाए।

See also  Ratlam News/विहिप का परिषद शिक्षा वर्ग खरगोन में आयोजित : रतलाम के हिन्दू संगठनों ने हर्षोल्लास से मनाया विभाग संगठन मंत्री का जन्मदिन

Share This Article