AAJ24

[state_mirror_header]

धनतेरस पर एमपी के सीएम मोहन यादव रतलाम में : कैबिनेट मंत्री काश्यप ने ली भाजपा पदाधिकारियों बैठक,श्री महालक्ष्मी मंदिर में करेंगे दर्शन

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 27 अक्टुबर धनतेरस पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम दौरे की तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। दीपोत्सव पर्व पर पहली बार मुख्यमंत्री का नगर आगमन हो रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया।

- Advertisement -

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का 29 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे नगर आगमन संभावित है। वे नगर के माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में माताजी के दर्शन करने रतलाम आ रहे है।

बैठक के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, कृष्ण कुमार सोनी, आदित्य डागा, मंडल महामंत्री राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, सुबेंद्र गुर्जर, हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, पीरूलाल सोवणचा आदि उपस्थित रहे

See also  सब्जी बेचने वाली की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर: चंचल पैकरा ने किया CGPSC ST कैटेगरी में टॉप, सरगुजा के मयंक मंडावी दूसरे स्थान पर
TAGGED:
Share This Article