AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/श्री कालिका माता मंदिर में मनाया भजन संध्या व फाग उत्सव :सुमधुर भजनों और फाग गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

image 750x 69ba8e46342a4

- Advertisement -

 

रतलाम /श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर में भजन संध्या एवं फाग उत्सव का आयोजन किया गया भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।

image 750x 69ba8e3d17277

ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी,उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, सचिव हरीश कुमार बिंदल ने बताया कि इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक कपिल अग्रवाल, प्रथमेश म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुमधुर स्वरो में विभिन्न भजन प्रस्तुत किए गए

जिसमे बेटा जो बुलाए मां को आना चाहिए … अम्बे तू हे काली खप्पर वाली…होली आई रे आई रे होली आई रे… आज बिरज में होली रे रसिया होली रे रसिया …रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे सहित विभिन्न भजन व फाग गीत प्रस्तुत किये

भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया अंत में माता रानी की आरती कर प्रसादी वितरित की गई इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य व नागरिक मौजूद थे।

See also  रतलाम के करमदी रोड पर अवैध खतरनाक कारखाना संचालित ;भारी क्षमता में कंप्रेसर, विस्फोटक गैस ब्लोअर और धातु कटाई की गतिविधि खुलेआम : दो साल पहले हो चुका है विस्फोट, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
Share This Article