Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

तालाब में तैरती मिली महिला की लाश

Aaj 24
By Aaj 24

बलौदाबाजार. जिले के ढाबाडीह गांव के बंद पडे़ पत्थर खदान में अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. महिला की लाश खदान में पानी के अंदर मिली. वहीं पानी के बाहर आस-पास खून और घसीटने के निशान मिले हैं. मृतिका के सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुटी हुई है.

- Advertisement -

हैरानी की बात यह है कि महिला के कुर्ते से पांच-पांच सौ रुपए की 3 गड्डियां बरामद हुई हैं. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. यह पूरी घटना बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है.

- Advertisement -

एसडीओपी निधि नाग ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खदान में महिला की लाश मिली है. उसके शरीर में कई जगह टैटू (गोदना) के निशान है. आसपास खून के धब्बे भी दिख रहे है. इसके अलावा महिला के कुर्ते से 500 500 की गड्डियां भी मिलीं, फिल्हाल मामले में विवेचना जारी है.

See also  Ratlam News/शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय में 2025-26 सत्र के लिए एनसीसी कैडेट्स की भर्ती अतिशीघ्र प्रारंभ
Share This Article