Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बार-बार पाकिस्तान परस्ती क्यों ? माफी मांगें मणिशंकर अय्यर’, कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर CM मोहन यादव ने जमकर हमला बोला

Priyanshu Ranjan

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए बयान पर बीजेपी लगातार हमलावर है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी अय्यर पर हमला बोला है. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता को पाकिस्तान परस्त बताते हुए अपने बयान के लिए माफी मांगने के लिए कहा है.

- Advertisement -

‘यही कांग्रेस का चरित्र है’

- Advertisement -

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मणिशंकर के दिए बयान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुस्सा जाहिर किया है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘यही कांग्रेस का चरित्र है. बार-बार पाकिस्तान परस्ती क्यों होन चाहिए. प्रधानमंत्री का स्टैंड क्लियर है. बीजेपी का स्टैंड क्लियर है. जिस देश ही हमारे देश के लिए दुर्भावना हो. उसे सबक सिखाना है. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने अपने देश के नागरिकों की मौत का बदला लिया. ऑपरेशन सिंदू को वापस लेने की बात कहना ही दुर्भाग्यपूर्ण है. मणिशंकर अय्यर को अपनी बात के लिए तुरंत माफी मांगना चाहिए.’

मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा था?

कांग्रेस के सीनियर लीडर मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू के दौरान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बात की थी. मणिशंकर अय्यर ने कहा था, ‘भारत को तुरंत ऑपरेशन सिंदूर खत्म कर देना चाहिए. बिना देरी के पाकिस्तान के साथ मेज पर बैठकर बात करनी चाहिए.’

वहीं अय्यर का बयान सामने आने के बाद बीजेपी लगातार मणिशंकर अय्यर और कांग्रेस पर लगातार हमलावर है.

See also  कांग्रेस का साय सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर हमला: "बच्चे अब भी किताब, यूनिफॉर्म और शिक्षकों का कर रहे इंतजार",
Share This Article