Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा : IED ब्लास्ट में महिला की मौत

Aaj 24
By Aaj 24

दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के दौरे पर हैं, जहां नक्सली अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए लगातार उत्पात मचा रहे हैं. इस बीच कौशलनार में नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी के विस्फोट होने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है. वहीं एक पांच लाख की इनामी नक्सली और LOS कमांडर हड़मे ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है.

- Advertisement -

कौशलनार में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है. घटना बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा इलाके की है,

- Advertisement -

जहां 35 वर्षीय मनारु अकाली लकड़ी बीनने के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गई. दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव रॉय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह प्रेशर IED था, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

दूसरी ओर, नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ (घर वापसी अभियान) को एक बड़ी सफलता मिली है. दंतेवाड़ा में LOS कमांडर हड़मे, जो कि पांच लाख की इनामी नक्सली है उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. हड़मे लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थी और कई हिंसक घटनाओं में शामिल रही.

See also  BREAKING : निकाय चुनाव 2025: 5 महापौर सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, रायगढ़ अनारक्षित
Share This Article