AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन/श्री महाकाल मंदिर में महानिर्वाणी अखाड़े की महंत गादी को लेकर अखाडा का महत्वपूर्ण निर्णय : महंत विनीत गिरी महाराज ही बने रहेंगे गादीपति,अभा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचों ने बैठक कर लिया निर्णय

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

उज्जैन, 23 मार्च श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित महानिर्वाणी अखाड़ा की महंत गादी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब महंत गादी पर विनीत गिरी महाराज ही बने रहेंगे। यह निर्णय अभा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े के पंचों द्वारा लिया गया। खास बात यह है कि महंत गादी पर अभी तक विनीत गिरी महाराज बने हुए थे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया था

- Advertisement -

महंत विनीत गिरि के इस्तीफे के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।दरअसल स्वास्थ्य कारणों के चलते पद से हटने की बात कही थी। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग विश्व प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां होने वाली भस्म आरती आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। भस्मारती में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में परंपरा अनुसार भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल को भस्म महा निर्वाणी अखाड़े के महंत गादी पति ही चढ़ाते हैं।

इन्होंने लिया निर्णय

श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व श्री पंचायती महा निर्वाणी अखाड़ा सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज, सचिव महंत जमना पुरी महाराज, सचिव महंत रमेश गिरी महाराज, मृत्युंजय भारती महाराज, मनोज गिरी महाराज, महंत प्रेमपुरी महाराज, दिगंबर करण गिरी महाराज व दिगंबर गोपाल गिरी महाराज ने बैठक कर महंत गादी का निर्णय लिया।

कुंभ मेला भी इन्ही के नेतृत्व में होगा

परिषद अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्माणी के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि विनीत गिरी महाराज को स्वास्थ्य की दिक्कत थी। इसलिए उन्होंने पंच परमेश्वर के सामने एक कार्य मुक्ति का निवेदन किया था। परंतु बाबा महाकाल की इच्छा के बिना ना कोई कार्य मुक्त हो सकता है ना कार्य युक्त। इसलिए श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि महंत विनीत गिरी ही गादी पर बने रहेंगे और आगामी कुंभ मेला भी उन्हीं के नेतृत्व में होगा

See also  नामली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर बड़ी कार्रवाई ; 31 सिलेंडर जब्त -कलेक्टर के निर्देश पर शहजाद मंसूरी के घर पर छापे में 22 भरे व 9 खाली मिले।

उन्होंने कहा कि सिहस्थ महाकुंभ वर्ष 2028 के विकास कार्यों लेकर अधिकारियों से चर्चा होती रहती है। अखाड़े की तरफ से पूरा सहयोग है। सिंहस्थ मेला अधिकारी हरिद्वार आए थे तब भी उनसे वार्तालाप हुआ था। यहां सरकार जो निर्माण कार्य कर रही है वह काफी अच्छे हैं। 2 वर्ष शेष है समय-समय पर बैठकें होगी

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com