AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन पुलिस के निष्ठावान अश्व “हीरा” का निधन : एसपी प्रदीप शर्मा ने सम्मान के साथ दी श्रद्धांजलि,25 वर्षों से थे पदस्थ

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260119 WA0045

- Advertisement -

उज्जैन, 19 जनवरी । उज्जैन पुलिस को सोमवार को अश्व “हीरा” के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। अश्व “हीरा” पिछले 25 वर्षों से यहां पदस्थ था। उसने अनेक महत्वपूर्ण अवसरों पर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। निरंतर महाकाल की सवारी में भी उसकी सेवाएं रही। उसका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया। एसपी प्रदीप शर्मा ने उसे अंतिम संस्कार के दौरान पहुंचकर पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी।

IMG 20260119 WA0046

रक्षित निरीक्षक रणजीतसिंह ने बताया कि उज्जैन पुलिस बल के अभिन्न एवं गौरवशाली सदस्य रहे अश्व “अश्व-हीरा” का सोमवार को बीमारी से संघर्ष के उपरांत दुःखद निधन हो गया। उनके निधन से उज्जैन पुलिस परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है।देशी नस्ल के इस अश्व को पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पीटीएस से उज्जैन में 4 वर्ष की उम्र में भेजा गया था। पिछले 25 वर्षों से वह उज्जैन में ही पदस्थ रहा।

IMG 20260119 WA0047

अश्व-हीरा ने अपने दीर्घ एवं अनुकरणीय सेवा काल में उज्जैन पुलिस के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन अत्यंत निष्ठा, साहस, अनुशासन एवं समर्पण भाव से किया। वे उज्जैन में आयोजित महाकाल सवारी, श्रावण-भादौ मास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों, कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, वीआईपी एवं वीवीआईपी ड्यूटी सहित अनेक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण अवसरों पर पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तैनात रहे।

अश्व-हीरा न केवल अपनी कार्यकुशलता, बल्कि अपने शांत स्वभाव, अनुशासन एवं विश्वसनीयता के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने वर्षों तक उज्जैन पुलिस की गरिमा, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सेवाएँ उज्जैन पुलिस के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेंगी।अश्व “हीरा” का अंतिम संस्कार पूरे विधान के साथ पुलिस लाईन ग्राउंड के पास किया गया।

See also  रतलाम स्थापना महोत्सव : राजपूत धर्मशाला में महिला मंडल की बैठक संपन्न,मातृशक्ति दो फरवरी को करेगी शस्त्र कला का प्रदर्शन
Share This Article