AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन/श्री महाकालेश्वर मंदिर के महा निर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी ने दिया इस्तीफ़ा : स्वास्थय कारणों का दिया हवाला,शुक्रवार को होगी स्थिति स्पष्ट

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

उज्जैन /श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के महंत गादीपति विनीत गिरी महाराज ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

- Advertisement -

महाकाल मंदिर में महंत की स्तीफे की खबर के बाद चर्चाओं को दौर शुरू हो गया। विनीत गिरी ने इस्तीफे की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार अस्वस्थ होने के चलते अखाड़े को इस्तीफा भेजा है। लेकिन अब तक अखाड़े ने इस पर कोई भी निर्णय नहीं लिया है।

करीब 6 साल पहले 13 मार्च को महाकाल मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से विनीत गिरि महाराज को महंत के पद पर विराजमान कराया गया था। अखाड़े के पदाधिकारियों व अन्य साधु-संतों ने पहले उन्हें चादर ओढ़ाकर उन्हें अखाड़े की गादी प्रदान की थी। जिसके बाद से विनीत गिरी ने महाकालेश्वर में भस्म अर्पित करने व ओंकारेश्वर व रामेश्वर मंदिर में पूजन की जिम्मेदारी महंत के रूप में संभाली थी।

जानकारी के अनुसार, 12 मार्च 2020 को अखाड़े की अनुशंसा के साथ विनीत गिरी उज्जैन पहुंचे थे और उन्होंने तत्कालीन प्रशासक को पत्र सौंपा था। इसके बाद मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में उनके नाम का अनुमोदन कर उन्हें महंत की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अब उनके इस्तीफे के बाद एक बार फिर इस महत्वपूर्ण पद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अखाड़े और मंदिर समिति के आगामी निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। संभवतः आगामी दिवस, शुक्रवार को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

See also  MP News/श्री चन्द्रमोलेश्वर सेवा समिति द्वारा मकर सक्रांति पर खिचडी और तिल्ली की रेवड़ी प्रसाद का वितरण
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com