Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

टाइगर ने एकसाथ 3 लोगों पर हमला किया

Aaj 24
By Aaj 24

बांदीकुई दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में टाइगर ने एक महिला सहित तीन लोगों पर हमला कर दिया है। तीन की हालत गंभीर है और उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) रेफर किया गया है।

- Advertisement -

घटना जिले के बांदीकुई के महुखुर्द गांव में सुबह 7.30 बजे की है। टाइगर के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है। बताया जा रहा है टाइगर सरिस्का सेंचुरी से आया है।

- Advertisement -

बीते करीब 20 दिन से सेंचुरी के दो टाइगर गायब हैं और इनकी लोकेशन जयपुर और दौसा के आसपास बताई जा रही है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि हमला करने वाला टाइगर इन्हीं में से एक है।

See also  क्या हेमेंत सोरेन बचा पाएंगे अपनी कुर्सी झारखंड के चुनाव नतीजे कर देंगे फैसला
Share This Article