Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सरगुजा में पुलिस का मेगा वेरिफिकेशन अभियान: किरायेदारों, बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का होगा घर-घर सत्यापन,

Priyanshu Ranjan

आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश पर संभाग के सभी जिलों में अभियान शुरू, मकान मालिकों को भी देनी होगी किरायेदारों की जानकारी

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा फरार अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस बड़े स्तर पर विशेष सत्यापन अभियान चलाएगी। इस संबंध में सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने संभाग के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।

- Advertisement -

अभियान के तहत सभी जिलों में किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध लोगों, मुसाफिरों, फेरीवालों, होटल-लॉज में ठहरे लोगों, ईंट-भट्ठों और उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति की पहचान, निवास और पृष्ठभूमि का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

- Advertisement -

साबीर आलम मामले के बाद लिया गया फैसला

आईजी ने बताया कि हाल ही में झारखंड के धनबाद (वासेपुर) का कुख्यात गैंगस्टर साबीर आलम वर्षों तक अंबिकापुर में पहचान छिपाकर रह रहा था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे संभाग में व्यापक सत्यापन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है, ताकि भविष्य में कोई फरार अपराधी अपनी पहचान छिपाकर लंबे समय तक न रह सके।

मकान मालिकों की भी होगी जिम्मेदारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी मकान मालिकों को अपने यहां रहने वाले किरायेदारों की जानकारी पुलिस को देनी होगी। जानकारी छिपाने या सहयोग नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गुंडा-बदमाशों पर भी रहेगी नजर

अभियान के दौरान निगरानीशुदा बदमाशों, जिला बदर अपराधियों और अन्य राज्यों से फरार आरोपियों की भी जांच की जाएगी। प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त होगा, जो अभियान की निगरानी करेगा।

See also  नवा बिहान नशा मुक्ति अभियान ने किया पत्रकारों का सम्मान, डीआईजी राजेश अग्रवाल बोले- समाज को दिशा देने में मीडिया की भूमिका अहम

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या फरार आरोपी रह रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Share This Article