Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सरगुजा DIG-SSP राजेश अग्रवाल ने ली जनरल परेड की सलामी, 183 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में अनुशासन और फिटनेस की समीक्षा

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर में रक्षित केंद्र की परेड का निरीक्षण, उत्कृष्ट टर्न आउट पर जवानों को किया पुरस्कृत; फरियादियों से शालीन व्यवहार और शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

अंबिकापुर। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर कार्यशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षित केंद्र अंबिकापुर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने परेड की सलामी ली और विभिन्न टोलियों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्न आउट, अनुशासन तथा परेड प्रदर्शन की समीक्षा की।

- Advertisement -

परेड निरीक्षण कर जवानों का बढ़ाया उत्साह

जनरल परेड के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी ने टोलीवार निरीक्षण किया। परेड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तथा उत्कृष्ट टर्न आउट प्रस्तुत करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

- Advertisement -

इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया।

पुलिसकर्मियों के कल्याण और आर्थिक जरूरतों पर जोर

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस यूनिट बैंक के माध्यम से जवानों की वित्तीय एवं अन्य आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को जरूरत के समय उचित सहयोग उपलब्ध कराना और उनकी कल्याणकारी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाना है।

See also  सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित जीवन : सूरजपुर SSP का ‘सुगम सफर अभियान’ में ग्राम स्तर तक जागरूकता का संकल्प...

फरियादियों से शालीन व्यवहार करने की सख्त हिदायत

डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आम नागरिकों के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता के साथ उसके व्यवहार और समस्याओं के समाधान की कार्यप्रणाली से जुड़ी होती है।

उन्होंने थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने, उनका त्वरित निराकरण करने तथा नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। जनहितैषी पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने की हिदायत दी गई।

183 अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित

जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.), डीएसपी अमृत कुजूर, डीएसपी (अजाक) सुरेश भगत, डीएसपी जे.पी. भारतेन्दु, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली सहित प्रशिक्षु सूबेदार, उप निरीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुल 183 अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता रही। परेड के माध्यम से पुलिस बल में अनुशासन, फिटनेस, बेहतर कार्यशैली और जनहितैषी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।

Share This Article