Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 2.50 लाख का गांजा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

Surajpur News: 4 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त,

सूरजपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देश पर थाना-चौकी प्रभारियों द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री में संलिप्त लोगों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

- Advertisement -

इसी अभियान के तहत 15 अगस्त 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केतका की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से गांजा लेकर सपकरा की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और ग्राम पोड़ी में घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया।

- Advertisement -

पुलिस ने पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी की पहचान अतिउल्ला खान, पिता स्व. नबीउल्ला खान, उम्र 31 वर्ष, निवासी साहूपारा, थाना सूरजपुर के रूप में की। उसके कब्जे से 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने गांजे के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई

सूरजपुर पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

See also  सूरजपुर पुलिस ने बहुचर्चित पीएसीएल चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के दो और डायरेक्टरों को किया गिरफ्तार,

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर अलरिक लकड़ा, एसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, सउनि मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक हितेश्वर राजवाड़े, आरक्षक जितेन्द्र पटेल एवं रविराज पाण्डेय की सक्रिय भूमिका रही।

नोट: पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया है और उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Share This Article