Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर में चमत्कार: मरा समझ दफनाया गया युवक घर लौटा जिंदा, पुलिस दोबारा खोलेगी जांच!,,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को मृत समझकर उसके परिजनों ने क्रियाकर्म कर दिया, लेकिन वही युवक जिंदा होकर घर लौट आया। इस घटना ने पूरे इलाके को चौंका दिया है और अब यह पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। कुएं से मिली लाश आखिर किसकी थी? इस सवाल के जवाब में पुलिस पुरानी फाइल दोबारा खोलकर शव की पहचान में जुट गई है।

- Advertisement -

दरअसल, बीते शनिवार को मानपुर क्षेत्र में एक कुएं से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। पुलिस ने आसपास के इलाकों में शव की पहचान के लिए सूचनाएं जारी कीं। चंद्रपुर के एक परिवार ने उस शव को अपने बेटे पुरुषोत्तम के रूप में पहचान लिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया और परिवार ने रीति-रिवाजों के अनुसार क्रियाकर्म शुरू कर दिया।

- Advertisement -

घटना की खबर फैलते ही रिश्तेदार और ग्रामीण दुख की इस घड़ी में शामिल होने पहुंचे। तभी एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ- जिस युवक का क्रियाकर्म हो रहा था, वह तो घर में जिंदा मौजूद था! यह देखकर सभी हैरान रह गए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि पुरुषोत्तम तो कभी कुएं के पास भी नहीं गया था। वह घर पर ही था और सब कुछ सामान्य था।

क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी घटना

इस चमत्कारिक घटना ने पूरे सूरजपुर और आसपास के इलाकों में हलचल मचा दी है। रिश्तेदारों का कहना है कि जब ‘मृत’ समझा गया पुरुषोत्तम घर में आया, तो खुशी की कोई सीमा न रही। आसपास के लोग भी इस रहस्य पर अचंभित हैं। अब यह मामला क्षेत्र में गपशप का प्रमुख विषय बन चुका है।

See also  Ratlam News/भेविन माइंड स्कूल द्वारा पंचेड़ में कन्या पूजन एवं तुलसी वितरण कार्यक्रम आयोजित :महाअष्टमी पर माताजी पूजन के साथ बालिकाओं का सम्मान, शिक्षा और संस्कार पर दिया गया जोर

पुलिस की मुश्किलें बढ़ीं

पुलिस के लिए यह घटना एक अनसुलझी पहेली है। एसपी ने बताया कि शव के साथ मिले कपड़े और अन्य सामान सुरक्षित हैं। इनके आधार पर बरामद लाश की असली पहचान की जाएगी। अगर जरूरी हुआ, तो दफनाया गया शव कब्र से निकालकर सही परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने बंद फाइल दोबारा खोल दी है और गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुरुषोत्तम और उसके परिवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

यह घटना न केवल परिवार के लिए राहत की सांस लाई है, बल्कि सवाल भी खड़े कर रही है कि आखिर कुएं में मिली लाश किसकी थी? जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। (रिपोर्ट: 24.in विशेष संवाददाता)

Share This Article