Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बीजापुर के शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को मरणोपरांत ‘लोकजतन सम्मान 2025’

Priyanshu Ranjan

रायपुर, 24 जुलाई 2025।बीजापुर के युवा शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए ‘लोकजतन सम्मान 2025’ से मरणोपरांत सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी स्मृति में बीजापुर प्रेस क्लब को प्रदान किया गया, जिसे प्रसिद्ध कवयित्री पूनम वासम ने ग्रहण किया। यह पहला अवसर है जब किसी पत्रकार को मरणोपरांत यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है।

रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी, संस्कृतिकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध ने की।

- Advertisement -

इस अवसर पर ‘लोकजतन’ के संस्थापक संपादक स्व. शैलेंद्र शैली की स्मृति में पखवाड़े भर चलने वाली व्याख्यानमाला का भी शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ने ‘लोकतांत्रिक भारत में पत्रकारिता की चुनौतियां’ विषय पर समग्र और विचारोत्तेजक व्याख्यान दिया।
वरिष्ठ लेखक और विचारक कनक तिवारी ने भी प्रेरक संबोधन दिया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का परिचय ‘लोकजतन’ के संपादक बादल सरोज ने प्रस्तुत किया, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार पीसी रथ ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने मुकेश चंद्राकर के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी पत्रकारिता बिरादरी का सम्मान है, जो विषम परिस्थितियों में भी जनता के हक की लड़ाई लड़ती रही है। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता की चुनौतियों और स्वतंत्र पत्रकारिता के प्रति अपनी चिंताओं को भी साझा किया।

पूरी पत्रकारिता बिरादरी की ओर से ‘लोकजतन’ को धन्यवाद, जिन्होंने इस सम्मान के माध्यम से शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर की स्मृति को चिरस्थायी बना दिया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर के फेसुबक बाल से 

See also  खूंखार नक्सली हिड़मा के गढ़ में शाह: स्कूली बच्चों से मिले
Share This Article