AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर: सकलपुर में तेज रफ्तार बाइक बरगद के पेड़ से टकराई, 17 वर्षीय किशोर की मौत, दो घायल,

Bharat Sharma

सूरजपुर। बनारस रोड स्थित ग्राम सकलपुर में रविवार को तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े बरगद के पेड़ से टकरा गई। हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य नाबालिग घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों किशोर एक ही बाइक (सीजी 15 सीपी 6949, एचएफ डीलक्स) पर सवार होकर बनारस रोड की ओर जा रहे थे। तेज गति के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सवार दूर जा गिरे।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चालक सोनू अगरिया (17 वर्ष), निवासी बोझा, को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायल मनीष अगरिया (15 वर्ष) और ओम प्रकाश अगरिया (13 वर्ष) का उपचार जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।

See also  छत्तीसगढ़/सूरजपुर: पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीताराम भास्कर ने जिला पंचायत के सीईओ को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत नवापारा कला में स्ट्रीट लाइट लगाने की की मांग
Share This Article