AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200 वीं जयंती मनाई गई ; ज्योतिबा फुले ने महिलाओं, पिछड़े एवं दलित वर्ग के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया-राजेश प्रजापत

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 12 अप्रैल। पिछड़ा वर्ग विभाग शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200 वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई ।

- Advertisement -

शहर अध्यक्ष (ओबीसी) राजेश प्रजापत ने बताया कि बाजना बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर 11 अप्रैल को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200 वीं जन्म जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा जी के चित्र पर मार्ल्यापण कर दीप प्रज्वलित कर ज्योति बा फुले अमर रहे के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजेश प्रजापत ने कहा कि समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने संघर्षशील जीवन में अपनी पत्नि को शिक्षा ग्रहण करवाकर उन्हें पहली अध्यापिका बनाया उसके बाद इन्होंने प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना की । ज्योतिबा जी ने महिलाओं, पिछड़े एवं दलित वर्ग के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। पिछड़ा एवं दलित वर्ग के उत्थान में लिए सामाजिक कार्य किए कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य रामचन्द्र धाकड़, ब्लाक अध्यक्ष शांतु गवली, पूर्व पार्षद किशन भामीगामा, ब्लॉक अध्यक्ष (ओबीसी) अनीस कुरैशी, युवा नेता गौरव ठाकुर आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में अमृत राठौड़, निरंजन सोनी, नारायण कुमावत, रखब जी, सचिन सालवी, निरंजन चौहान, कैलाश जी, नमन कुमावत, भगवती लाल कुमावत, शैतान कसेरा, गोपाल कसेरा, जगदीश कुमावत आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

See also  रतलाम/समाजसेवी अनिल झालानी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखा :बंजली हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाए
Share This Article