भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम /युवा संकल्प ग्रुप द्वारा शिवरात्रि के अवसर पर शिव आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। ये शिव आरती 14 फरवरी को होगी।
युवा संकल्प ग्रुप के अंकुश श्रीवास्तव ने बताया कि शिव आरती का आयोजन 14 फरवरी शनिवार को शहर के दो बत्ती चौराहा स्थित चौपाटी पर किया जाएगा। आरती रात 8 बजे होगी। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होंगे। शिव आरती का यह तीसरा वर्ष है। पिछले साल भी सावन माह में आरती की गई थी।
यह आरती शहर की धर्मप्रेमी जनता में नया जोश भरेगी एवं शिवआरती को एक साथ करने का अनुभव-आनन्द प्राप्त होगा।
युवा संकल्प ग्रुप इसके लिये शहर की अधिक से अधिक जनता को आमंत्रित करने का प्रयास कर रहा है ओर धर्म के कार्यक्रम में उपस्थित होने का निमंत्रण दे रहे है उल्लेखनीय की युवा संकल्प ग्रुप हर साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विशाल तिरंगा वाहन रैली भी निकलता है इसके साथ ही कई समाज सेवा के कार्य भी करता है।



