AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/भारतीय पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष मनोनीत हुए तेजालाल जाट, संगठन को मिलेगी नई मजबूती”

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260331 WA0081

- Advertisement -

रतलाम – भारतीय पत्रकार संघ के संगठनात्मक विस्तार और पत्रकार हितों को मजबूती देने के उद्देश्य से तेजालाल जाट सिनोद को संगठन का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति की घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराज मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्सव राजेश सोनी, राष्ट्रीय महासचिव विवेक पाराशर, राहुल बैरागी एवं जिलाध्यक्ष दीपक सोनी पदाधिकारियों द्वारा की गई है।

प्रमुख जिम्मेदारियां

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष के रूप में तेजालाल जाट स्थानीय स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में तहसील इकाई और अधिक सक्रिय और सशक्त बनेगी।

बधाइयों का तांता

तेजालाल जाट की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। पत्रकारों का कहना है कि तेजालाल जाट लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनकी कार्यकुशलता से संगठन को नई दिशा मिलेगी।

तेजालाल जाट का संबोधन

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए तेजालाल जाट ने कहा, “संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और समाज की समस्याओं को प्रमुखता से शासन-प्रशासन तक पहुँचाना होगा।”

See also  रतलाम :राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना महिला मंडल का छठे वर्ष आयोजन ; गुलाल और लहरिया परिधानों से सजा फाल्गुनी माहौल,गोपाल जी के बड़े मंदिर में 200 महिलाएं हुई उपस्थिति
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com