AAJ24

[state_mirror_header]

गणतंत्र दिवस पर रतलाम पुलिस अलर्ट : शहर के कई स्थानों पर सुरक्षा चाकचौबंद ; बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल – लॉज व धर्मशालाओं में सघन जांच की

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260125 WA0094

- Advertisement -

रतलाम/25 जनवरी शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को देखते हुए रतलाम पुलिस ने शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण किया जा रहा है
आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ व बेहतर बनाने हेतु विशेष चैकिंग के दिशा निर्देश दिए गए है।

IMG 20260125 WA0099

निर्देशों पर अति पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में रविवार को रतलाम पुलिस एवं बी.डी.डी.एस. टीम के साथ रतलाम एवं जावरा शहर सहित जिले के प्रमुख स्थानों एवं होटल, लॉज धर्मशालाओं की चेकिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा शहर के रेल्वे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्रों एवं सरायों की भी चेकिंग की गई। महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा जांच की गयी।

IMG 20260125 WA0092

पुलिस अधिकारियों द्वारा आम जन से अपील की कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आपके यहां रुकने को आए या किसी की गतिविधि संदिग्ध लगे तो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

See also  20 November 2024 Ka Rashifal : आज 7 राशियों को मिलेगा मान—सम्मान, होगा घर में खुशियों का आवागमन, जानें 12 राशियों का राशिफल
TAGGED:
Share This Article