AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/बैंक ऑफ़ बड़ौदा में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर चयन होने पर किया सम्मान, युवाम प्रशिक्षत क्षितिज ठाकुर का : एक‌ लाख युवाओं का चयन सफलता नहीं, हजारों युवाओ मिशन से जुड़े यह सफलता है – पारस सकलेचा

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260116 WA0060

- Advertisement -

दादा ने लाखों परिवार की तीन पीढ़ी को सुखी किया है -प्रकाश‌ अग्रवाल

IMG 20260116 WA0057

युवाम अद्वितीय है , इसका दूसरा संस्करण असंभव है – रविन्द्र ठाकुर

रतलाम/युवाम की सफलता यह नहीं है कि युवाम से प्रशिक्षण प्राप्त कर एक लाख से ज्यादा नौजवान आज विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत है , यह तो अहंकार है । युवाम की सफलता तो यह है कि , इस व्यवसायिक युग में भी हजारों नौजवान निस्वार्थ भाव से युवाम के मिशन को जिंदा रखे हुए हैं ।

IMG 20260116 WA0058

यह बात युवाम संस्थापक पारस सकलेचा ने कहीं ये युवाम‌ परिवार के क्षितिज ठाकुर का बैंक ऑफ़ बड़ौदा में प्रोबेशनरी ऑफिसर में चयन होने पर युवाम सभागृह में आयोजित समारोह में बोल रहे थे सकलेचा ने कहां की चयन से यदि श्रद्धा का बीज अंकुरित नहीं होता तथा सेवा का पौधा नहीं लगता , तो वह सफलता अहंकार बन जाती है । स्वस्थ्य और सुखी रहने का एकमात्र मंत्र यह‌ है कि , हम कुछ‌ तो ऐसा करें , जिसमें देने का भाव हो , और बदले में पद , प्रतिष्ठा , पैसा , कुछ भी पाने की लालसा न हो ।

युवाम श्रीसंघ के सचिव प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि एक नौजवान का नौकरी से लगना , तीन पिढी को सुखी करता है , और दादा ने तो लाखों परिवारों की तीन पीढ़ियों को सुखी कर दिया है युवाम के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र ठाकुर ने कहा कि युवाम के 50 साल के सफर में तीसरी पीढ़ी इसका लाभ ले रही है । क्षितिज हमारे परिवार की दूसरी पीढ़ी का है । युवाम अद्वितीय है , इसका दूसरा संस्करण कभी नहीं हो पाएगा ।

See also  दीपावली पर्व से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस का यातायात डायवर्शन प्लान ; कई इलाके नो व्हीकल जोन घोषित और सड़के रहेंगी वन वे

क्षितिज अग्रवाल ने अपने चयन पर पारस दादा सहित युवाम के सभी अध्यापकगण तथा वरिष्ठो के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारे परिवार की दो पीढ़ी के चार‌ सदस्य इससे लाभान्वित हुए हैं‌‌ इस अवसर युवाम फैकल्टी के जितेंद्र राठौर तथा हर्ष उपाध्याय तथा सौमिया ने भी क्षितिज ठाकुर का बैंक ऑफ़ बड़ौदा में प्रोबेशनरी ऑफिसर में चयन होने पर अभिनंदन किया ।

Share This Article